मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा को महंगाई के कुचक्र से बचाए रखने के लिए ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है. यह व्यवस्था नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की जा रही है. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम चरण में सभी संकायों के 17 मुख्य विषयों का ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है.
...