नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस द्वारा आज, 2 जून 2026 को नीट एमडीएस परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है. परीक्षा में शामिल हुए देश भर के हजारों डेंटिस्ट्री उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, अंक, मेरिट सूची और ऑल इंडिया रैंक देख सकेंगे. यह परीक्षा देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकमात्र माध्यम है.
...