इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को नवंबर 2020 में हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा (ओल्ड कोर्स एंड न्यू कोर्स) और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. परिणाम ICAI की वेबसाइट - icai.nic पर जारी कर दिए गए हैं. आईसीएआई वेबसाइट के अलावा आप इन वैकल्पिक वेबसाइटों icaiexam.icai.org और caresults.icai.org पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
...