⚡मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बहरीन, ईरान सहित खाड़ी देशों में CBSE 10वीं-12वीं परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का बाद में होगा ऐलान
By Nizamuddin Shaikh
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बिगड़ते हालातों के बीच CBSE ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने बहरीन, ईरान, सऊदी अरब और UAE समेत कई देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.