मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल व हायर सेकेंडरी परीक्षा एक मई से शुरु होगी. नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहिन, मूक-बधिर दिव्यांग परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सामान्य रूप से एक ही दिन एवं समय में संपन्न होंगी.
...