⚡ ईडी की छापेमारी मुझे चुप नहीं करा सकती, फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं: सरनाइक
By Bhasha
शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने उनके परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद मंगलवार को कहा कि इस प्रकार के कदम उन्हें चुप नहीं करा सकते और वह मुंबई एवं महाराष्ट्र के लिए ‘‘फांसी पर भी लटकने’’ को तैयार हैं।