देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर भूंकप (Earthquake) के झटके महसूस किए जाने की खबर है. भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से घबराकर बाहर निकल आए हैं. फिलहाल अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि दिल्ली में 4.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था.
...