⚡डिस्कॉम पर बिजली उत्पादकों का बकाया अप्रैल में 11.2 प्रतिशत घटकर 81,628 करोड़ रुपये पर
By Bhasha
बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर बिजली उत्पादक कंपनियों (जेनको) का बकाया अप्रैल, 2021 में एक साल पहले की तुलना में 11.2 प्रतिशत घटकर 81,628 करोड़ रुपये रह गया. अप्रैल, 2020 तक डिस्कॉम पर बिजली वितरण कंपनियों का बकाया 91,915 करोड़ रुपये था.