⚡डोंबिवली में 13 वर्षीय छात्र की उफनते नाले में गिरने से मौत; लोगों ने नगरपालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई से सटे डोंबिवली में एक दर्दनाक हादसे ने नगर निगम की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया है. डोंबिवली पश्चिम के देवीचापाड़ा इलाके में रविवार रात 13 वर्षीय आयुष कदम की खुले और उफनते नाले में गिरने से मौत हो गई.