प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के दौरान धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत समन जारी करने की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है. हाल के दिनों में ईडी को कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें कुछ ठगों ने फर्जी समन भेजकर लोगों से धोखाधड़ी या जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की.
...