⚡कोरोना कहर के बावजूद इस सप्ताह शेयर बाजार में दिखी बहार, 2 फीसदी चढ़े सेंसेक्स, निफ्टी
By IANS
देश में कोरोना के गहराते कहर के बावजूद इस सप्ताह शेयर बाजार में बहार देखने को मिली. मजबूत वैश्विक संकेतों से लौटी जोरदार लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बमबम हुआ और प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स वापस 50,000 के ऊपर बंद हुआ.