⚡दिल्ली में छाया घना कोहरा, इस मौसम में पहली बार तापमान गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
By Bhasha
दिल्ली में बुधवार को सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल परिवहन प्रभावित हुआ है.