⚡दिल्ली नगर निगम के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण डेंगू व मलेरिया के मामले बेकाबू: प्रदेश कांग्रेस
By IANS
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने एमसीडी और दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है कि डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले की तुलना में इस हफ्ते दुगने मामले सामने आए हैं.