दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली हिंसा के मामले में आरोपी जेएनयू छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 23 नवंबर तक बढ़ा दी है. कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अतिरिक्त न्यायिक न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष उनके न्यायिक रिमांड के अंत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया.
...