दिल्ली की महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका को गुरुवार यानि आज विभाग द्वारा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का दर्जा दिया गया है. बता दें कि वह दिल्ली पुलिस की ऐसी पहली महिला हैं जिन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है. सीमा ढाका फिलहाल राजधानी दिल्ली की समयपुर बादली पुलिस थाने में तैनात हैं.
...