दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में आरोपी बनाए गए 18 लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई मंजूरी दे दी है. दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार द्वारा बुधवार को यह अनुमति दी गई है. इसमें जेएनयू के पूर्व छात्र शारजील इमाम, नताशा नरवाल, देवांगना कालिता, जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और स्थानीय राजनेता ताहिर हुसैन और इशरत जहां शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ देशद्रोह और आपराधिक साजिश के मुकदमे हैं. पिछले महीने, सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी व्यक्तियों को आरोपित करने के लिए पुलिस अभियोजन स्वीकृति दी थी. लेकिन राजद्रोह की मंजूरी अभी भी प्रतीक्षित थी.
...