दिल्ली की हवा दिन ब दिन बिगड़ी जा रही है. आज यानि (29 अक्टूबर) को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है. वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है. लगातार बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान हैं. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है.
...