उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लड़कों ने कई बार दुष्कर्म किया. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में इसकी शिकायत मिली थी, इसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया.
...