⚡दिल्ली-एनसीआर में रात भर हुई बारिश से कई जगहों पर जलजमाव
By IANS
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के कई हिस्सों में रात भर हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. दिल्ली के गाजीपुर और गौतमबौद्ध नगर के कुछ हिस्सों में फल और सब्जी थोक बाजारों में आज सुबह जलभराव देखा गया.