क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शेयर बाजार घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक वरिष्ठ नागरिक से धोखे से 38.5 लाख ठग लिए थे. गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान जतिन (25), पुत्र भूप सिंह, निवासी झज्जर, हरियाणा के रूप में हुई है. इस मामले में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी.
...