एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई. ये मीटिंग उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास 6 जनपथ पर हुई. करीब ढाई घंटे तक चलने के बाद ये मीटिंग खत्म हुई. एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा कि बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
...