इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक लिंक भेजा जाता है. इस लिंक के माध्यम से संक्रमित व्यक्ति ऑनलाइन योग क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. संक्रमित व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक होने वाले 1-1 घन्टे की 8 क्लासेज के लिए एक टाइम-स्लॉट का चयन कर सकते हैं.
...