⚡Delhi: दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 घंटे में लखनऊ से बरामद किया अपहृत 4 साल का नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार
By IANS
दिल्ली पुलिस के थाना अमर कॉलोनी ने एक साहसिक अभियान चलाकर मात्र 8 घंटे के भीतर लखनऊ से एक 4 साल के नाबालिग बच्चे को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया. आरोपी सुधाकर सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह बच्चे को अपने पैतृक गांव ले जा रहा था.