दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुल्तानपुरी स्थित डीडीए फ्लैट साइट का निरीक्षण किया है. मकानों की जर्जर हालत देखकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सरकारों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता और दुर्भावनापूर्ण नीतियों के चलते 2011 से तैयार ये फ्लैट्स सालों तक वीरान पड़े रहे.
...