दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन दिवस सिखों के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की अदम्य वीरता, उदारता और त्याग का स्मरण कराता है-वह क्षण जब उन्होंने केवल अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और 52 राजाओं को मुक्त कर मानवता को करुणा और न्याय का अमर संदेश दिया.
...