⚡दिल्ली सीएम केजरीवाल ने दूल्हा बनने जा रहे पंजाब के सीएम मान को दी बधाई
By IANS
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की बधाई दी. पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ भगवंत मान गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है.