⚡दिल्ली में अब 50 फीसदी स्टाफ करेगा वर्क फ्रॉम होम
By Vandana Semwal
अब जब दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है तो, सरकार को हालात काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े. सोमवार को जारी आदेश में दिल्ली सरकार ने साफ किया कि अब सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में सिर्फ 50% कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे.