दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच पश्चिम बंगाल तक जा पहुंची है. सूत्रों ने रविवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद एक आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी साबिर अहमद पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के पलाशीपारा इलाके का रहने वाला है. फिलहाल, वह ड्रग्स से जुड़े एक मामले में प्रेसीडेंसी जेल में बंद है.
...