आम आदमी पार्टी ने एमसीडी (MCD) में भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल-खोल अभियान के तहत दिल्ली के 50 विधानसभा क्षेत्रों में 69 स्थानों पर मोहल्ला सभाएं आयोजित की. इन मोहल्ला सभाओं में स्थानीय लोगों की तादात बढ़ती ही जा रही है और लोग खुलकर कर नगर निगमों में भाजपा के भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं. इन सभाओं में आज करीब 7,000 लोग शामिल हुए और भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की पोल खोली.
...