पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक मस्जिद की छत पर एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया. अपने घर से मस्जिद के लिए निकलने के बाद बच्चा गुरुवार शाम को लापता हो गया था. दिल्ली पुलिस ने बाद में बच्चे की हत्या के लिए दो किशोरों को गिरफ्तार किया, क्योंकि वे लड़के का अपहरण कर उसके माता-पिता से पैसे मांगना चाह रहे थे. परिजनों, दोस्तों और पुलिस द्वारा लड़के के लापता होने के तुरंत बाद खोज अभियान शुरू किया गया, शुक्रवार की रात मस्जिद की दूसरी मंजिल पर निर्माण सामग्री के नीचे बच्चे का शव मिला.
...