⚡अध्यादेश को लागू नहीं करने का फैसला दर्शाता है कि माकपा जन मुद्दों को लेकर उत्तरदायी है्: येचुरी
By Bhasha
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि केरल में एलडीएफ सरकार का पुलिस अधिनियम में विवादित संशोधन संबंधी अध्यादेश को लागू नहीं करने का फैसला दर्शाता है कि पार्टी जीवंत, लोकतांत्रिक इकाई और लोगों के उठाए मुद्दों को लेकर उत्तरदायी है।