⚡बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 9 पहुंची, 17 लोगों की गई आंखों की रोशनी
By IANS
बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब कांड से शुक्रवार को मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई और 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. पीड़ित सारण जिले के मकेर और भेलडी थाना क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं.