दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना रनौत से पद्मश्री सम्मान वापस लेने और अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. कंगना रनौत ने हाल ही में एक टीवी शो में भारत की स्वतंत्रता को लेकर बयान दिया था कि भारत ने 1947 में 'भीख' के रूप में स्वतंत्रता हासिल की थी.
...