⚡पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मौत से जंग, उफनती बालासन नदी में फंसी थार, रस्सी के सहारे ग्रामीणों ने 4 दोस्तों को बचाया
By Nizamuddin Shaikh
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अचानक आई बाढ़ के कारण एक महिंद्रा थार गाड़ी नदी के तेज बहाव में फंस गई. गाड़ी की छत पर फंसे दो युवकों और दो युवतियों को स्थानीय निवासियों ने अपनी जान दांव पर लगाकर रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला