⚡बिजनौर में दलित नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ से आहत होकर तेजाब पिया
By IANS
उत्तर प्रदेश के बिजनौर रेहड़ थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय दलित लड़की ने कथित तौर पर छेड़छाड़ से आहत होकर तेजाब पी लिया. लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.