चक्रवात 'यास' की संभावना और इसको लेकर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पूर्व-मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द किया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि चक्रवाती तूफान यास की आशंका को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षात्मक रूप से खुलने और पहुंचने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है.
...