इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी तीन अलग अलग पालियों में आयोजित किया जा रहा है. यूजीसी के मुताबिक देशभर में परीक्षा केंद्रों की पहचान की जा रही है. इन परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर, बैंडविड्थ और तकनीकी कर्मियों सहित उपलब्ध बुनियादी ढांचे को जांचा जा रहा है, ताकि इस वर्ष सीयूईटी की परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियां न आए.
...