भारत में कोरोना मामलों को लेकर राहत की खबर है. देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ में गिरावट जारी है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की रफ्तार लगातार कम हो रही है. संक्रमण की रफ्तार को दर्शाने वाला 'आर-वैल्यू' (R-value) सितंबर के मध्य तक घटकर 0.92 रह गया जो अगस्त के अंत में एक से ऊपर चला गया था.
...