⚡ट्विन टॉवर गिराने की उलटी गिनती शुरू, देश के रियल स्टेट का पहला किस्सा इतिहास में दर्ज होगा
By IANS
नोएडा के सेक्टर 93ए स्थित ट्विन टावर को आज ध्वस्त किया जाएगा, महज 9 सेकेंड में यह गगनचुंबी इमारत जमींदोज हो जाएगी. इस इमरात को गिराने में 17 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसका बोझ बिल्डर को ही उठाना पड़ा है.