⚡जम्मू-कश्मीर में इस साल के सबसे अधिक 210 कोरोना मामले सामने आए
By IANS
जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को 210 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं. इस वर्ष यहां शुक्रवार को एक ही दिन में सबसे अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 129,413 तक पहुंच चुकी है.