ज्ञात हो कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 7907 नए रोगी मिले हैं. वहीं 14993 मरीज स्वस्थ हुए हैं. नए मिल रहे मरीजों के मुकाबले कहीं ज्यादा रोगी स्वस्थ होने के कारण सक्रिय केस घटकर 65263 रह गए हैं. 17 जनवरी को प्रदेश में तीसरी लहर में सर्वाधिक 1.06 लाख सक्रिय केस थे. यानि 11 दिनों में 41353 मरीज घटे हैं. अब राज्य में संक्रमण दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है.
...