⚡अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी मंदिर को लेकर विवाद शुरू
By IANS
अयोध्या में बनाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर को लेकर विवाद शुरू हो गया है. योगी का मंदिर बनवाने वाले प्रभाकर मौर्य के चाचा रामनाथ मौर्य ने अपने भतीजे पर मुख्यमंत्री को समर्पित मंदिर बनाकर बंजर सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.