संविधान दिवस के मौके पर पुरी के मशहूर समुद्र तट पर एक बार फिर बेहद खास नजारा देखने को मिला. दुनिया भर में अपनी अनोखी सैंड आर्ट के लिए मशहूर और पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने इस बार भी अपनी कला से सबका दिल जीत लिया. बुधवार को उन्होंने पुरी बीच पर एक खूबसूरत और प्रभावशाली सैंड स्कल्पचर बनाया, जिसमें भारतीय संविधान की झलक बेहद शानदार तरीके से दिखाई गई.
...