मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी को जान से मारने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शूटरों, राहुल रामफल और साहिल रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में मुंबई के डोंगरी और बांद्रा इलाकों में मुनव्वर के घरों की रेकी की थी.
...