हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने रविवार को रोहतक जिले के पहरावर गांव में एक निजी गौशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी और विपक्ष पर जुबानी हमला बोला.
...