हिंदुस्तान 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मना रहा है. नए स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र का जन्म विभाजन के हिंसक दर्द के साथ हुआ, जिसने लाखों भारतीयों पर पीड़ा के स्थायी निशान छोड़े. 14 अगस्त का दिन उन्हीं लोगों के संघर्ष और बलिदान को समर्पित है. इसलिए 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर हर देशवासी विस्थापितों, बलिदानियों और अनाम पीड़ितों को नमन कर रहा है.
...