मुख्यमंत्री ने कहा, वहां कुछ गड़बड़ तो हो ही रहा है. जो बाहर से लोग काम करने के लिए पहुंचे हैं, उनके साथ जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है, ऐसा लग रहा है. कल वाली घटना घर में घुसकर की गई है. उन्होंने आगे कहा, देश में किसी भी हिस्सा में काम करने के लिए जाने के लिए लोग स्वतंत्र हैं. अब यहां से कोई जाता है. यह गरीब गुरबा तबका है, अब उस तरह से उसकी हत्या हो रही है. ऐसी घटना पर एक्शन होना चाहिए.
...