⚡झारखंड में आठवीं के छात्र ने पिस्टल लहराते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को धमकाया
By IANS
झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं के एक छात्र ने पिस्टल लहराते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को धमकाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को पिस्टल सहित पकड़ लिया.