असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि नलबाड़ी जिले के पानिगांव इलाके में सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे असम में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सभी संस्थानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
...