सीएम सिटी गोरखपुर का चिलुआताल भी बनेगा रामगढ़ की तरह खूबसूरत पिकनिक स्पॉट. ऐसा होने पर शहर के उत्तरी छोर पर रहने वाले लाखों लोगों को सैर-सपाटे का एक नया ठिकाना मिलेगा. चूंकि यह ताल गोरखपुर से नेपाल जाने वाली सड़क से लगे हुए है, ऐसे में नेपाल जाने वाले देशी एवं विदेशी टूरिस्ट को भी ताल की खूबसूरती अपनी ओर आकर्षित करेगी.
...